Khabar Cinema

समर सिंह का रैप सांग कौन था...मैं था रिलीज होते ही हुआ वायरल, 12 घण्टे में मिला 1 मिलियन व्यूज

 
                   अपनी खास मधुर शैली में अलग अलग विधा में गीत गाकर स्टारडम हासिल करके स्टाइलिश स्टार समर सिंह ने अलग मुकाम बनाया है। उन्होंने जहां अलग अंदाज में पारंपरिक व धोबी गीत गाकर भोजपुरी अल्बम के गीतों की गायकी का ट्रेंड चेंज किया है, वहीं एक और रैप सांग कौन था? टेंशन मत लो, मैं था गाकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। रैप सांग कौन था? टेंशन मत लो, मैं था का अभी ऑडियो ही रिलीज किया गया है। जोकि रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने को मात्र 12 घण्टे में ही 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। यह सांग श्रोताओं के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में समर सिंह का एक अलग गायकी का अंदाज सामने आया है। जोकि  सुनने में बहुत अच्छा लगता है। गीतकार छोटू यादव के लिखे इस रैप सांग को संगीतकार गुलाम रवि ने काफी मधुर संगीत से सजाया है।